बदरपुर बॉर्डर पर 21 किलो गांजा के साथ बिहार का युवक दबोचा
फरीदाबाद, जुलाई 26 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर ने मथुरा रोड स्थित ऑटो स्टैंड के पास से 21 किलो 60 ग्राम गांजा के साथ बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजे की खेप ग्राहक तक पहुंचाने के लिए मौके पर इंतजार कर रहा था। सराय ख्वाजा थाने पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपराध शाखा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बड़ी मात्रा में गांजा लेकर ऑटो स्टैंड के पास खड़ा है और उसकी सप्लाई करने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी को युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के गांव अब्दुलपुर रैनी निवासी हरि कुमार के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कट्टे से 21 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बरामद गांजे को नियमानुसार सील कर कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.