नई दिल्ली, जून 22 -- नई दिल्ली, व.सं.। दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर की कई कॉलोनियों को ओ-जोन से निकालकर एफ जोन में करने की मांग की गई है। स्थानीय नागरिक बदरपुर के तीन वार्ड हरि नगर, मीठापुर और जैतपुर को ओ-जोन से निकालकर एफ जोन में डालने की लगातार मांग कर रहे हैं। इसे लेकर लोग क्षेत्र में मार्च भी निकाल रहे हैं। इस संबंध में समाजसेवी सरजीत चौकन ने बताया कि इन कॉलोनियों के निवासियों की चिंता तब बढ़ गई जब यहां पर ओ-जोन से जुड़े बोर्ड लगे और लोगों में तोड़फोड़ का भय उत्पन्न हो गया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को जनप्रतिनिधियों की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि क्षेत्र में तोड़फोड़ नहीं होगी। यह भी पढ़ें- बदरपुर के वार्डों को ओ-जोन से हटाने की मांग हमारी मांग है कि इस संबंध में प्रशासन लिखित अधिकारिक आदेश जारी करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...