बदमाश सोने का सिक्का झपटकर भागा
नोएडा, मई 26 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-20 में घात लगाकर बैठे बदमाश ने ज्वेलर के कर्मचारी से दिनदहाड़े पांच ग्राम सोने का सिक्का झपट लिया और फरार हो गया। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया है। पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सेक्टर-18 के ज्वेलर्स कारोबारी अभिषेक शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पास 16 मई को अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को ग्राहक बताते हुए पांच ग्राम सोने का सिक्का खरीदने की इच्छा जताई और डिलीवरी के लिए पता भेज दिया। कारोबारी ने अपने कर्मचारी धर्मवीर को सिक्का लेकर बताए गए पते पर भेजा। कर्मचारी जैसे ही सेक्टर-20 स्थित गोल्ड की दुकान के पास पहुंचा। एक अज्ञात युवक अचानक आया और कर्मचारी के हाथ से सोने का सिक्का छीनकर संकरी गली में फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.