गाज़ियाबाद, मई 30 -- मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग ​पर राज चौपला ​स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाश झांसा देकर मोबाइल उठाकर भाग गए। स्टोर संचालक ने थाने में तहरीर दी है। बैंक कॉलोनी निवासी विनय अग्रवाल का राज चौपले पर निवाड़ी रोड के समीप मेडिकल स्टोर है। बताया कि शुक्रवार दोपहर वह स्टोर पर अकेले थे। तभी एक युवक कुछ दवा खरीदने पहुंचा। विनय दवा निकालने लगे इस दौरान आरोपी मोबाइल फोन उठाकर अपने साथी के साथ स्कूटी से फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो मोबाइल चोरी का पता लगा। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना यह भी पढ़ें- दुकानदार का मोबाइल उड़ा ले गया चोर यह भी पढ़ें- मेट्रो स्टेशन के समीप युवक से मोबाइल लूटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...