गुड़गांव, अप्रैल 22 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मानेसर के गांव कासन में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले आदतन अपराधी बलबीर उर्फ छल्ला के अवैध ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरी तरह जमींदोज कर दिया। भारी मशीनरी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अपराध की कमाई से खड़ा किया था अवैध साम्राज्यपुलिस की जांच में सामने आया कि गांव कासन निवासी बलबीर उर्फ छल्ला एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ चोरी, अवैध वसूली और आबकारी अधिनियम के तहत आठ गंभीर मामले दर्ज हैं। छल्ला ने अपनी अपराधी पैठ का इस्तेमाल कर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.