आगरा, मार्च 21 -- Agra News: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर मुंबई में फायरिंग के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक और शूटर आगरा से पकड़ा गया है। एसटीएफ आगरा यूनिट ने प्रदीप शर्मा को बाह के गांव बिजौली से पकड़ा। वह महज 23 साल का है। अंतरराष्ट्रीय कुख्यात शुभम लोनकर से जुड़ा हुआ था। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसका जलवा देख अपराध की दुनिया में कदम रखा था। खुद भी बड़ा बदमाश बनना चाहता था। बेरोजगार था। कम समय में नाम और धन कमाने के लिए उसने अपराध की राह चुनी। 31 दिसंबर की देर रात मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के जूहू स्थित शेट्टी टॉवर पर फायरिंग की घटना हुई थी। फिल्म जगत में अपनी दहशत पैदा करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के शुभम लोनकर ने इस वारदात का तानाबाना बुना था। प्रदीप शर्मा इसी वारदात में वांछित चल रहा था। एसटीएफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.