नोएडा, फरवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में एक दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा बदमाश मोबाइल लेकर भाग गया। पीड़ित दुकानदार ने कुछ दूर तक बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर कस्बे में गगन कुमार मोबाइल की दुकान चलाते हैं। गगन ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान पर 16 फरवरी को एक युवक ग्राहक बनकर आया। उसने एक मोबाइल दिखाने के लिए कहा। पीड़ित ने आरोपी को करीब चालीस हजार रुपये कीमत का एक मोबाइल दिखाया। इसके बाद आरोपी ने दुकानदार से दूसरा मोबाइल दिखाने के लिए कहा। दुकानदार दूसरा मोबाइल निकालने के लिए जैसे ही पलटा। आरोपी मोबाइल लेकर भाग निकला। दुकानदार ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। पीड़ित ने मामले की शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.