कौशाम्बी, मार्च 5 -- महेवाघाट के लौंगांवा में बुधवार को बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला बोल दिया। पुलिस कर्मियों से मारपीट करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया गया। पुलिस टीम पर पथराव करके उनके वाहनों को भी तोड़ दिया गया। कई पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। प्रकरण में 28 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लौंगांवा निवासी अमरनाथ मिश्र पुत्र सोनेलाल मिश्र होली पर्व पर बुधवार को तमंचा लेकर गांव में घूम रहा था और लोगों को धमकी दे रहा था। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि बदमाश की हरकत से गांव में बवाल हो सकता है। जानकारी होते ही एसआई रामपाल, एसआई विजय पाल वर्मा, सिपाही अभिषेक यादव, विकास यादव सक्रिय हो गए। मौके पर एसआई श्रवण कुमार शुक्ला, एसआई कृष्णकांत त्रिपाठी व उनकी टीम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.