बदमाश के दो मंजिला मकान ध्वस्त
गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पुलिस ने गांव ताजनगर में एक कुख्यात बदमाश द्वारा अवैध रूप से बनाए गए दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई भू-माफिया और अपराध से संपत्ति बनाने वालों को कड़ा संदेश है। पुलिस के अनुसार, बदमाश रविंद्र उर्फ सरकार ताजनगर गांव का ही रहने वाला है। उस पर हत्या, लूट, डकैती और अवैध हथियार रखने जैसे करीब 15 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से इसके अवैध निर्माणों पर नजर रख रही थी। जांच में पता चला कि रविंद्र ने गांव की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर 350 वर्ग गज में एक शानदार दो मंजिला मकान बनाया हुआ था। इस मकान में कुल सात कमरे थे। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने भारी मशीनों की मदद से इस पूरे ढांचे को गिरा दिया और जमीन को खाली करा लिया。 यह भी पढ़ें- काकादेव में 17 कमरों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.