बदमाशों से मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान
फिरोजाबाद, अगस्त 10 -- इटावा पुलिस की शिकोहाबाद में हुई बदमाशों से मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मुठभेड़ की जांच चल रही है। वहीं शासन ने मुठभेड़ की जांच के लिए शिकोहाबाद मजिस्ट्रेट को मामले की जांच सौंपी है। सोमवार को मुठभेड़ में शामिल इटावा एसओजी, संबंधित पुलिसकर्मियों ने मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होकर अपने बयान को दर्ज कराया। मुठभेड़ में शामिल एसओजी के जवानों के साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों ने एक एक कर अपने बयानों को दर्ज कराया। मुठभेड़ में शामिल पुलिस के जवान अपने बयान को दर्ज कराकर वापस लौट गए। बताते चलें कि 14 जुलाई को इटावा में एक डॉक्टर से लूट के मामले में वांछित दो बदमाशों से इटावा एसओजी की रेलवे स्टेशन पर मुठभेड़ हो गई थी। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला मामले में मुठभेड़ में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.