बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक पैर में गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार
बुलंदशहर, जून 26 -- अरनिया थाना क्षेत्र के क्योली अंडरपास के निकट पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान वांछित बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद घेराबंदी करते हुए उसे अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि गुरुवार की रात्रि में थाना अरनिया पुलिस टीम व स्वाट टीम देहात क्यौली किनुआ अंडरपास पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। जिनको रूकने का इशारा किया तो पुलिस टीम को देखकर बाइक को मोड़कर वापस चंडौस की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर बम्बे की पटरी के पास कच्चे रास्ते पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। यह भी पढ़ें- बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.