बदमाशों ने 35 खंभो का तार किया चोरी, पांच नलकूप खंगाले
बागपत, जून 14 -- खेकड़ा। कस्बा जंगल में शुक्रवार रात बदमाशों ने बिजली लाइनों को निशाना बनाया। बदमाश उच्च क्षमता और एल टी बिजली लाइनों के 35 खंभो का पांच हजार मीटर तार चोरी कर ले गए। बदमाशों ने वहीं पांच किसानों के नलकूप से बिजली उपकरण भी चोरी किए। जिससे 20 से अधिक नलकूप ठप पड़ गए हैं। पुलिस को घटनाओं की सूचना दे दी गई है। बदमाशों ने चोरी की इन घटनाओं को अंजाम मोहल्ला अहिरान के जंगल में खेकड़ा सुनहरा मार्ग पर दिया। बदमाशों ने वहां 11 हजारी बिजली लाइन के बीस से अधिक और एलटी लाइन के 10 से अधिक बिजली खंभो का तार चोरी किया। यह भी पढ़ें- निजी नलकूप से स्टार्टर, केबल समेत सामान चोरी, किसान ने दी तहरीर जिससे किसान महेश, अतर सिंह, जय सिंह, तेजपाल, सतबिरम, सतराम, प्रमोद, डॉ जितेंद्र,धानु, नरेंद्र और लाला सहित 20 से अधिक किसानों के नलकूप ठप पड़ गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.