सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- परिहार। एक अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर ऑटो चालक से 2.46 लाख रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं चालक को लोहे के रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया और फरार हो गए। घटना को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सहसराम बीओपी कैंप से कुछ दूर उत्तर में अंजाम दिया गया। मामले को लेकर व्यवसायी सुरसंड निवासी शिवम कुमार के ब्यान पर स्थानीय थाना में अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर की गई हैं। दर्ज केस के अनुसार, बनौली चौक पर शिवम का पान मसाला और बिस्कुट का गोदाम है। परिहार थाना क्षेत्र के सिसौटिया गांव निवासी सोनू मंडल बीते चार वर्षों से शिवम के यहां काम कर रहा है। 06 अप्रैल को सोनू ऑटो से माल लेकर सोनबरसा थाना क्षेत्र के सहोरवा एवं बेला थाना क्षेत्र के भेड़रहिया गया। सहोरवा में डिलीवरी के बाद उसे एक लाख 12 हजार चार सौ व्यवसायी ने दिए। व...