किशनगंज, मार्च 3 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के धरमगंज केला बगान के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को एक व्यक्ति के गले से दो सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गया। पीड़ित ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन बदमाश फरार हो जाने में सफल रहे। पश्चिमपाली निवासी अभिनय सिंह की शिकायत पर किशनगंज सदर थाना में केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि दुध फैक्ट्री के निकट वह पैदल जा रहे थे तभी बाइक सवार दो बदमाश उसके निकट पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से दो सोने का चेन छीन कर फरार हो गया। पीड़ित के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.