मधुबनी, अप्रैल 11 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। कृषि उत्पादन बाजार समिति में कार्यरत एक सुरक्षा गार्ड पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू, लाठी और लोहे के रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने उनसे नकदी और सोने की चेन भी लूट ली। घटना के संबंध में पीड़ित रमेश कुमार चौधरी (55), वार्ड संख्या 03 ने, थाना में आवेदन देकर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बीते 8 अप्रैल की रात करीब 9 बजे वे बाजार समिति से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चार लोगों ने अचानक घेरकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने चाकू, लाठी और लोहे के रॉड से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों में से तीन को वह पहचानते हैं, जो नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के निवासी हैं, जबकि...