बदमाशों ने सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर युवक की ली जान
बेगुसराय, जुलाई 28 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बालाचक गांव के गुप्ता लखमीनिया बांध के पास सोमवार की देर रात खून से लथपथ हालत में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद उसके परिजनों को जानकारी दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक फतेहपुर पंचायत के वार्ड नंबर-11 बालाचक निवासी शिव कुमार पासवान का 19 वर्षीय पुत्र बादल कुमार था। मंगलवार को पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में बदमाशों ने सर पर धारदार हथियार से प्रहार कर युवक की कर दी हत्याजांच की स्थिति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.