सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अपराधियों ने सब्जी व्यवसायी को गोली मारकर बाइक व नकदी लूट ली। मोहनडीह चौक के पास हुई इस वारदात में परसौनी के देमा टोला निवासी दिनेश महतो (40) के पैर में गोली लगी। वह बाजितपुर सब्जी मंडी से खरीदारी करने जा रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर घटना को अंजाम दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जख्मी व्यवसायी दिनेश महतो परसौनी थाना क्षेत्र के देमा टोला पमरापुल चौक निवासी श्रीराम महतो का पुत्र है। दिनेश पमरापुल चौक के पास सब्जी का व्यवसाय करते हैं।हर दिन की तरह रविवार सुबह वह अपनी बाइक से बाजितपुर मंडी जा रहे थे। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.