मेरठ, अप्रैल 7 -- सरधना नगर के शिव चौक स्थित शिव मंदिर में देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने मंदिर का दानपात्र तोड़कर अंदर से करीब एक लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। बदमाशों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ भी की। घटना को लेकर लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए साथ ही तहरीर देकर जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है। मोहल्ला आदर्शनगर निवासी विनोद कुमार पुत्र सलेकचंद ने बताया कि शिव चौक स्थित शिव मंदिर में सोमवार देर रात बदमाश मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस आए। उन्होंने सबसे पहले मंदिर के दानपात्र को निशाना बनाया। उन्होंने दानपात्र तोड़कर उसके अंदर रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। बदमाशों ने मंदिर परिसर में रखी एक सेफअलमारी को भी खंगाला। जिसके चलते उन्होंने अलमारी को तोड़ दिया।मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.