मुजफ्फरपुर, मई 27 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोरौल चौक पर मंगलवार देर शाम बदमाशों ने Rs.10 लाख के गहने और 24 हजार नकद छीन लिए। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। व्यवसायी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। गहने और नकद वाला बैग हाथ में लेकर शटर गिरा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया है। व्यवसायी राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि दुकान का शटर बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और हाथ से गहने और पैसे वाला बैग छीन लिया। यह भी पढ़ें- गोरौल में आभूषण दुकानदार से गहनों से भरा बैग छीन ले गए बदमाश शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की। बैग में दुकान की चाबी भी थी, जिस कारण बुधवार को दुकान नहीं खोल सका।थानेदार सुनील कुमार न...