किशनगंज, मई 14 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के लाइन वेटनरी हॉस्पिटल के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला का चैन छीन लिया। घटना के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गया। वृद्ध महिला शेफाली घोष अपने घर के पास खड़ी थी। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने वृद्धा के गले से चेन-हीरे का लॉकेट छीना, फरारघटना का विवरण मामले में वृद्ध महिला की पुत्री ने किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला अपने लाइन स्थित घर के पास खड़ी थी। तभी बाइक सवार दो युवक अचानक वहां पहुंच गया। बाइक पर बैठा युवक वृद्ध महिला के गले से चेन झप्पट कर फरार हो गया। चेन के साथ डायमंड का लॉकेट भी छीन लिया गया। पीड़ित महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक दोनों बदमाश लाइन झूलन मंदिर होते हुए आगे की ओर फरार हो गया। घटना के बाद महिला चिल्लाने लगी। तभी आसपास...