कानपुर, मार्च 5 -- - सवारियों से लूटपाट करने वाला ऑटो गैंग सक्रियकानपुर, संवाददाता। शहर में सवारियों से लूटपाट करने वाला ऑटो सवार बदमाशों का गैंग सक्रिय है। ऑटो सवार बदमाश बुलेट खरीदने निकले युवक को शहरभर घुमाने के बाद बहाने से गंगा बैराज एनआरआई सिटी सूनसान जगह ले गए, जहां बदमाशों ने मारपीट कर युवक से 2.70 लाख रुपये, दो मोबाइल और कपड़े लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।फतेहपुर के जहानाबाद खजुरिहा निवासी उमाकांत तिवारी साकेतनगर में रह रहे है। उमाकांत तिवारी के मुताबिक दो मार्च को वह 2.70 लाख रुपये नकद लेकर बुलेट खरीदने निकले थे। इस दौरान सबसे पहले सागर मार्केट में मोबाइल की मरम्मत कराई, फिर नवीन मार्केट से कपड़े खरीदे। खरीदारी के बाद शाम को परेड चौराहे से एक ऑटो में बैठ गए, जिसमें पहले से दो युवक...