बदमाशों ने युवक से बाइक लूटी व 40 हजार छीने
बिहारशरीफ, मई 11 -- शेखपुरा, निज संवाददाता। करंडे थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर लुटाउत गांव के पास बदमाशों ने युवक रंजीत कुमार की नई मोटरसाइकिल पीछा करके पिस्टल का भय दिखाकर लूट लिया। युवक शेखपुरा से लोहान लुटाउत सड़क मार्ग होकर बैजनाथपुर गांव जा रहा था। इस दौरान बदमाशों ने युवक के पास से 40 हजार रुपए के साथ ही सोने की चैन भी लूट लिया और मारपीट की। इस मामले में करंडे थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि जल्द ही बाइक बरामद कर लिया जाएगा। इसके लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने युवक से बाइक लूटी व 40 हजार छीने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.