लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ।संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शहीदपथ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में बुधवार की रात बाइक सवार चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर 21 हजार 800 रुपये लूट लिए। यह वारदात पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने अंजाम दी गई। घटना की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सचिन कुमार मूल रूप से जनपद अम्बेडकरनगर के निवासी हैं और वर्तमान में शीतल नगर, जरहरा, इंदिरानगर, लखनऊ में रहते हैं। वह हाईकोर्ट के एक अधिकारी के यहां कार्यरत हैं। सचिन ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े नौ बजे वह पीजीआई से हाईकोर्ट की ओर जा रहे थे। तभी शहीदपथ पर पुलिस हेडक्वार्टर के सामने दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें अचानक घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने बिना किसी हिचकिचाहट के उन पर च...