बेगुसराय, मई 2 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के निकट मसुराज-योगीडीह मुख्य सड़क किनारे गड्ढे में शनिवार की अहले सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग जब सुबह सवेरे सड़क किनारे गड्ढे में शव को देखा तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के वार्ड तीन निवासी पवन महतो के 25 वर्षीय इकलौते विवाहित पुत्र अरविंद महतो के रूप में की गयी। मृतक के चेहरे पर एवं कान के पीछे सुरंग जैसा दिख रहा था जहां खून लगा था। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उक्त युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। लोगों का कहना है कि उसकी हत्या कहीं अन्यत्र कर शव को मसुराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.