भागलपुर, मई 22 -- नवगछिया, निज संवाददाता। खरीक थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह 14 नंबर सड़क स्थित ध्रुबगंज नई दुर्गा मंदिर के पास से अंभो जाने वाली ध्रुबगंज-अंभो रोड में सड़क किनारे झाड़ी में फेंका एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की दर्दनाक तरीके से हत्या कर शव को फेंकने की बात बताई जा रही है। शव  पर जगह-जगह गंभीर ज़ख्म के निशान थे, जिससे लगता था कि आक्रोश में उसकी निर्मम हत्या की गई है। शव की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के यमुनियां निवासी गोपाल चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार चौधरी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी, जेएसआई सौरभ कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास...