नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा। सेक्टर-49 थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल झपट लिया। थाने में दी शिकायत में सलारपुर गांव निवासी साहिल अंसारी ने बताया कि इसी माह की पांच तारीख को शाम सात बजे के करीब बदमाशों ने उसके भाई का मोबाइल छीन लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हुए। हालांकि तबतक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। दावा है कि बदमाशों ने पीड़ित को धक्का देकर नीचे गिराने का भी प्रयास किया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही बदमाशों को दबोचने का दावा पुलिस की ओर से किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...