मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। कटारू पंचायत के मुखिया पति राजेश कुमार को पांच फरवरी की रात बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर अगवा कर लिया। उसे बाइक से एक झोपड़ी में ले गया, जहां पहले से बैठे 5-6 लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। मामले को लेकर राजेश कुमार ने एक नामजद और 5-6 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी बेबी कुमारी कटारू पंचायत की मुखिया हैं। पांच फरवरी की रात करीब 8 बजे वह खाना खाकर पत्नी के साथ कार्यालय में बैठे थे। उसी दौरान गांव के ही अनुकूल कुमार पहुंचे और कार्यालय से बाहर बुलाया और हथियार के बल पर अगवा कर लिया। गले से सोने की चेन छीन ली। प्रभारी थानेदार आलोक कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.