मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र के नरियार स्थित बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज के समीप एनएच 27 पर बुधवार को ऑटो सवार महिला से बदमाशों ने 70 हजार रुपए झपट लिया। मामले को लेकर पीड़िता सिवाइपट्टी थाने के हरशेर निवासी अजय ठाकुर की पत्नी नीलम देवी ने बदमाशों के खिलाफ थाना में शिकायत की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पानापुर स्थित एक सीएसपी से 20 हजार रुपए और मोतीपुर बस स्टैंड के समीप पीएनबी से 50 हजार की निकासी ऑटो से घर लौट रही थी। इस बीच पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रुपए से भरा बैग झपटकर मुजफ्फरपुर की ओर भाग गए। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.