बदमाशों ने महिला से 49 हजार रुपए झपटे
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे पर सुजावलपुर गंडक प्रोजेक्ट भवन के निकट बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने महिला के हाथ से झोला झपट लिए। बैग में 49 हजार रुपए थे। घटनास्थल से डेढ़ सौ मीटर दूर सुजावलपुर मंदिर के पास सकरा पुलिस की गश्ती गाड़ी खड़ी थी। सुजावलपुर निवासी मो. आफताब आलम की पत्नी रुबीना खातून ने पुलिस को बताया कि उसने बीओआई सुजावलपुर शाखा से 49 हजार रुपए की निकासी की थी। बैग में रखकर घर जा रही थी। पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झोला झपट लिया। सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने महिला से 49 हजार रुपए झपटे यह भी पढ़ें- कटिहार: कुलीपाड़ा में बाइक सवार बदमाशों का दुस्साहस, महिला के गले से दो लाख की चेन झपटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.