बदमाशों ने महिला से कान की झुमकी छीनी
बाराबंकी, मई 2 -- हैदरगढ़। जनपद लखनऊ के थाना नगराम के पतौना गांव निवासी श्यामू विश्वकर्मा ने शनिवार की शाम थाना हैदरगढ़ में तहरीर दी। बताया कि कोतवाली क्षेत्र में हैदरगढ़-कोठी मार्ग पर दांदूपुर गांव के समीप गुरुवार की देर शाम बाइक सवार बदमाश उनके साथ जा रही पत्नी के कान की झुमकी छीनकर फरार हो गए। बताया कि घटना के बाद वह पत्नी को लेकर रिश्तेदारी में गए। उसके बाद घर चले गए। बदमाशों का पता न चलने पर थाने में तहरीर दी है। कोतवाल अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित का मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- महिला का झाला नोचने में खंगाल रही पुलिस सीसीटीवी कैमरे यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान असर-: मांट पुलिस ने किया गुमशुदगी का मामला लूट में तरमीम यह भी पढ़ें- बाइक पर सवार दो उचक्कों ने की चेन की छिनतई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.