बेगुसराय, जून 12 -- गढ़पुरा। सोनमा गांव स्थित आनंदमयी आईटीआई के गेट के समीप शुक्रवार को दिन लगभग तीन बजे बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने ई-रिक्शा सवार एक महिला के गले से सोने की लाकेट झपटकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पर बखरी थाना के 112 गाड़ी पहुंची थी। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला मौजी हरिसिंह पंचायत के वार्ड संख्या सात शीतल रामपुर गुदार निवासी पवन कुशवाहा की पत्नी रंजू कुमारी है। वह बखरी बाजार से ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। बखरी से पीछा करते दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की लाकेट झपटकर कुंबरटोल की ओर भाग निकला। उसके बाद तुरंत 112 पर डायल किया गया। 112 के प्रभारी सूचित कुमार ने आसपास के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। इसके बाद पीड़िता को बखरी थाना में लिखित शिका...