मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर। जीरोमाइल चौक के पास पांच मई की रात बदमाशों ने महिला के गले से गहने छीन लिए। पीड़िता के पुत्र सतीश कुमार ने अहियापुर थाना में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि वे मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के बेला थाने के नंगवा के निवासी हैं। मां और पत्नी बाजार से खरीदारी कर पैदल शेखपुर स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान अथरी मार्केट के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- अहियापुर में महिला से मंगलसूत्र व गहने छीने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.