बदमाशों ने महिला की चेन लूटी
नोएडा, मई 9 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। सेक्टर 20 थाने में दी शिकायत में सेक्टर-29 निवासी मुकेश मित्तल ने बताया कि दो मई को उनकी पत्नी शालिनी मित्तल खरीदारी करने पास के कॉम्प्लेक्स गई थीं। जब वह घर लौट रही थीं, तभी पार्क व्यू अपार्टमेंट के सामने बाइक सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने शालिनी के गले से सोने की चेन झपट ली। बदमाशों ने महिला को धक्का देकर नीचे गिराने का भी प्रयास किया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.