बदमाशों ने महिला का सोने का झाला छीना, पुलिस ने दबोचा
शाहजहांपुर, जून 22 -- निगोही। गिरगिचा गांव के पास रविवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से सोने का झाला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को ढकिया तिवारी के पास पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीलीभीत जनपद के थाना दिउरिया क्षेत्र के गजाड़ा गांव निवासी प्रियंका अपने पति के साथ मायके मोहम्दापुर गई थी। रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह पति के साथ घर लौट रही थी। गिरगिचा गांव के पास उसके पति के लघुशंका करने के दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और महिला के कान से सोने का झाला झपटकर राघवपुर-सिकंदरपुर की ओर भाग निकले। घटना के बाद महिला और उसके पति ने शोर मचाया, जिस पर चीता पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस ने पीछा कर ढकिया तिवारी के पास दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.