नोएडा, फरवरी 20 -- नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने 28 जनवरी को ऑफिस से लौट रही महिला का मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के न्यू अशोक नगर की रहने वाली निकिता तिवारी ने बताया कि 28 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे वह हरौला चौकी के पास सड़क पर खड़ी थीं। उसी समय एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से वहां आया और उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। छीनाझपटी के दौरान आरोपी ने निकिता के सिर पर भी वार किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़िता ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोबाइल का कोई पता नहीं चल सका। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.