भभुआ, जून 29 -- परिजन घायल किसान का वाराणसी के अस्पताल में करा रहे इलाज बोले थानाध्यक्ष, पीड़ित पक्ष में घटना का थाने में नहीं दिए हैं आवेदन (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। हथियार बंद बदमाशों ने रविवार की रात मरची गांव के एक किसान को गोली मार घायल कर दिया।

घटना का विवरण घायल 30 वर्षीय देवनाथ कुशवाहा भगवानपुर थाना क्षेत्र के मरची गांव के निवासी हैं। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि करीब 1:00 बजे रात में सात-आठ की संख्या में आए बदमाश किसान के घर के बाहर घात लगाए बैठे थे। कुत्तों के भौंकने की आवाज से किसान की नींद खुली। उन्होंने समझा कि दरवाजे पर बंधी गाय रस्सी तोड़ ली होगी। वह अपने घर दरवाजा खोल जैसे ही बाहर निकले बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी। वह भागकर घर के अंदर गए। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान बदमा...