नोएडा, मार्च 3 -- नोएडा। सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मचारी का मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। थाने में दी शिकायत में संभल के असमौली निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह 12 फरवरी को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बहन की शादी का कार्ड देने साइकिल से सेक्टर-125 स्थित बैंक जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। वारदात के दौरान पीड़ित साइकिल से नीचे भी गिर गया। गनीमत रही कि उसे चोट नहीं आई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.