गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- ट्रांस हिंडन। लिंकं रोड थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े बाजार से लौट रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। इस दौरान महिला गिरने से चोटिल हो गईं। महिला के बेटे ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। बृज विहार में नितिन गुप्ता ने बताया कि उनकी मां रजनी गुप्ता दो मार्च की सुबह लगभग दस बजे बृज विहार बाजार से पैदल ही घर लौट रही थीं। इस दौरान घर के पास में ही बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके गले से चेन लूट ली। लिंक रोड थाना पुलिस ने 11 मार्च को मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.