मथुरा, मार्च 21 -- थाना नौहझील अंतर्गत बाजना के मौहल्ला रामनगर में सोमवार रात हथियार बंद बदमाशों ने चार घरों को निशाना बनाकर चोरी करने घुसे। इस दौरान पति-पत्नी को घायल कर महिला के कान के कुंडल लूटकर भाग गये। पीड़ित की सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर चार दिन बाद मुकदमा दर्ज नहीं किया। सोमवार देर रात हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन बदमाश रामनगर मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने तीन घरों में चोरी करने की कोशिश की। बताते हैं कि इस दौरान कुछ न मिलने पर बदमाशों ने लखपत सिंह के घर को निशाना बनाते हुए घर में घुस गये। खटर पटर की आवाज सुनकर लखपत सिंह जब घर के बाहर आये तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पति की चीख सुनकर पत्नी उर्मिला ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने महिला के सिर पर हथियार की बट प्रहार कर घायल कर कानों के कुंडल लूटकर फरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.