बदमाशों ने बिजलीघर में कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट
बुलंदशहर, मई 29 -- अनूपशहर। विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों को बांधकर बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल छीन लिए और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का सामान खोलने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया है कि करनपुर विद्युत उपकेंद्र 33/11 पर एसओएस हनी कुमार पुत्र बिन्नामी निवासी गांव पैगंबरपुर थाना अहमदगढ़ संविदा कर्मचारी के रूप में तैनात है। 24 मई की मध्य रात्रि में वह ड्यूटी पर तैनात था। उसके साथ लाइनमैन संजय कुमार तथा यशपाल सिंह निवासी गण करनपुर भी मौजूद थे। रात्रि में कुछ बदमाश बिजली घर में घुस आए और कहा कि तुम में से टार्च कौन जला रहा था। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिए तथा बांधकर निकट के खेत में डाल दिया। यह भी पढ़ें- अब शामली में बिजली चोरी पकड़ने पर जेई को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO वायरल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.