मुजफ्फरपुर, जून 10 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। लालूछपरा शेखवाना गांव के पास एसएच 74 पर सोमवार की देर शाम दो बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक से जा रहे मां-बेटे को धक्का देकर गिरा दिया। उसके बाद पर्स और मोबाइल लेकर भाग गये। भगवानपुर सिमरा निवासी प्रमोद पंडित की पत्नी अंजू देवी (40) और उसके पुत्र अभिजीत कुमार (18) को शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है। मां-बेटे मुजफ्फरपुर शहर जा रहे थे। वहां किराये के मकान रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.