शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- कलान में दिन दहाड़े बाइक सवार दंपति से बदमाशों ने कुंडल नोच लिए।जब तक शोर शराबा हुआ तब तक बदमाश भाग गए। पीड़ित दंपति थाने पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।पुलिस में हड़कंप मच गया।हालांकि घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों को घेरने के लिए पुलिस लगाई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।घटना शुक्रवार दोपहर की है।बताया जा रहा है कि बेहटी गांव निवासी राकेश अपनी पत्नी नन्ही और बेटी शिवाली के साथ बाइक पर सवार होकर कलान बाजार में होली के समान की खरीददारी करने जा रहे थे। राकेश ने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक सथरा धर्मपुर गौशाला के समीप पहुंची, तभी पीछे से आए एक ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक के करीब आकर पत्नी नन्हीं के कानों पर झपट्टा मारा और सोने के कुंडल नोच लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...