बरेली, फरवरी 9 -- भमोरा। रविवार रात लूट की योजना बना रहे बदमाशों को पकड़ने गई भमोरा पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। उनकी गोली एक दरोगा के हाथ को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों और दरोगा को भमोरा के सरकारी अस्पताल भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बदमाशों पास से तमंचा, दो खोखा और एक कारतूस के अलावा इज्जतनगर क्षेत्र में ट्रक चालक से लूटे दो मोबाइल बरामद हुए। भमोरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि वह रविवार रात बरेली बदायूं रोड पर गश्त कर रहे थे। रात करीब दो बजे मुखबिर ने बताया कि रम्पुरा रेलवे अंडरपास के समीप से खेंतो की ओर झाडियों की तरफ जाने वाले रास्ते पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.