बदमाशों ने पीछा कर पशु आहार व्यवसायी को गोली मारी
मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। गरहां ओपी के बसौली मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे बदमाशों ने पशु आहार व्यवसायी विकास कुमार को गोली मार दी। गोली व्यवसायी की जांघ में लगी है। उसे मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विकास कुमार मूल रूप से औराई के निवासी हैं। बताया जाता है कि गरहां स्थित पशु आहार फैक्ट्री से माल लेकर व्यवसायी द्रोणपुर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया। बसौली मार्ग पर सुनसान जगह देखकर बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके जांघ में लगी। वारदात के बाद दोनों बाइक सवार बदमाश फोरलेन होकर फरार हो गए। गोली लगने के बाद भी काफी दूर तक विकास बाइक चलाते हुए भागा। सूचना पर एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा अस्पताल पहुंचकर व्यवसायी से घटना की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.