बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर चौकीदार से की लूटपाट
समस्तीपुर, अप्रैल 27 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के सातनपुर बहिरा चौर में उजियारपुर थाना के चौकीदार क्रांति राय से बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर लूटपाट कर लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को चौकीदार क्रांति एनएच से उतरकर चौर होकर गांव जानेवाली सड़क से बाइक पर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें घेर लिया। इसके बाद एक बदमाश ने उनके उपर पिस्टल तान दिया और दूसरे ने उनके जेब सर्च करने लगा। रुपये नहीं मिलने पर बदमाशों ने उनके हाथों की अंगुलियों से सोने की चार अंगूठीयां छीन लिया। घटना के बाद बदमाश पुनः एनएच पकड़ मुसरीघरारी की ओर भाग गया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर कर छानबीन की। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल घटना की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जानकारी किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.