मोतिहारी, नवम्बर 22 -- छौड़ादानो। वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव निवासी कामेश्वर सहनी की नृशंस हत्या के बाद उसके परिजनों व गांव में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार की सुबह साढ़े चार बजे के करीब वीआईपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी की अपराधियों ने उनके घर पर गोली मार हत्या कर दी थी। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारे तीन की संख्या मे दो बाइक पर व तीन पैदल आये थे। सभी हत्यारे आते हीं उनके सिर को निशाना बना कर नजदीक से गोली चला दी। गोली लगते ही कामेश्वर सहनी चापाकल के चबूतरे पर हीं गिर गया और मौके पर ही उस की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीन अपराधी बाइक से गांव की तरफ जबकि तीन अपराधी पैदल ही सरेह को रास्ते पूरब की ओर भाग निकले। दरवाजे पर गेट के पास गोली चलने की आवाज सुन कर बगल के घर से उनकी बू...