नवादा, सितम्बर 12 -- नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के करनपुर बेला स्थित शोभिया कृषि फार्म के पीछे स्थित सोफी दुल्लाह मजार के समीप असामाजिक तत्वों ने धार्मिक पुस्तक को जला दिया। घटना की जानकारी मजार के केयर टेकर (मुजावर) छोटी दरगाह निवासी मो. जुनैद शाह को शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे मिली। घटना की सूचना उन्होंने आसपास के धर्मावलंबियों को दी।

घटना का विवरण बताया जाता है कि मजार से हिन्दु व मुस्लिम दोनों ही धर्म के लोगों की आस्था जुड़ी है वे दोनों धर्म के लोग श्रद्धा से पूजा व चादरपोशी करने यहां आते हैं। मजार पर एक बक्से में ही पुस्तक रखी थी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नेमदारगंज पुलिस समेत सभी वरीय पदाधिकारियों को दी। इसके बाद नवादा के एसपी अभिनव धीमान, रजौली एसडीपीओ डॉ. केतन अशोक इंगोले व सदर एसडीपीओ-01 अभिषेक कुमार के अलावा नेमदारगंज थान...