मधुबनी, जून 1 -- राजकुमार गुप्ता जयनगर । बाइक सवार दो बदमाशों ने सीएमएस (कैश मैनेजमेंट सर्विस) कर्मी से पिस्तौल के बल पर 6 लाख 5 हजार 951 रुपयों से भरा बैग लूट लिया। सर्राफा बाजार गली स्थित रिलायंस मार्ट मॉल के सामने सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई वारदात के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- बसंतपुर में दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से दो लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात को दिया अंजामघटना का विवरण रेडियन कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी के कर्मी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह विभिन्न प्रतिष्ठानों से कैश कलेक्शन का काम करते हैं। सोमवार को उन्होंने अमेजन, एम बाजार और रिलायंस मॉल से कुल 6 लाख 5 हजार 951 रुपये का कलेक्शन किया था। जब वह रिलायंस मॉल से पैसे लेकर बाहर निकल रहे थे, तभी सर्...