बदमाशों ने दरवाजे पर सो रहे सत्तू व्यवसायी को गोली मारी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। फकुली थाने के देवगन में रविवार देर रात करीब दो बजे दरवाजे पर सो रहे सत्तू व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली व्यवसायी के बाएं कंधे के पास लगी है। लहूलुहान हालत में परिजनों ने महादेव महतो (55) को छाजन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची फकुली पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गोली चलने की आवाज पर पहुंचा तो देखा कि महादेव महतो खून से लथपथ थे। इसके बाद अस्पताल ले गए। महादेव महतो ने पुलिस को बताया कि दरवाजे पर सो रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। बाएं कंधे के पास से खून निकलता देख चिल्लाने लगे। इसके बाद परिजन अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर खोखा नहीं मिला है। घायल महादेव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.