नोएडा, जनवरी 10 -- नोएडा। सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार के गेट नंबर छह के पास बाइक सवार बदमाशों ने फिजियोथेरेपिस्ट का मोबाइल झपट लिया। बदमाशों ने पीड़ित को धक्का देकर नीचे भी गिरा दिया। अंशुल तिवारी नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गुरुवार को शाम सात बजे एक फिजियोथेरेपिस्ट जब जलवायु विहार सोसाइटी के गेट पर कैब में बैठने जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और धक्का देकर मोबाइल छीन ले गए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। यूजर का दावा है कि लूट की घटना को सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने चोरी में दर्ज किया है। दो दिन बाद भी घटना के बारे में कोई जानकारी पीड़ित को नहीं मिल सकी है। उन्होंने पोस्ट में नोएडा पुलिस को टैग भी किया है। सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.